बलौदाबाजार : जिले के बारनयापारा के हरदी गांव में चार हाथियों का दल एक कुएं में जा गिरा है। इस दल में तीन वयस्क और एक शावक हाथी शामिल हैं। जैसे ही यह खबर स्थानीय लोगों को मिली, हाथियों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भीड़ को वहां से हटाया और नीचे गहराई में गिरे हाथियों का रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश समेत 12 राज्यों में आज से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ
बता दें कि इन दिनों जंगलों से भटककर हाथियों के झुंड जिले के रहवासी इलाकों में घूम रहे हैं। वन विभाग ने हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए लोगों को अलर्ट कर दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि गजदल के संभावित खतरे को देखते हुए लोग अकेले जंगलों की ओर न जाएं और सुरक्षा के सभी उपाय अपनाएं।
बड़मार में हाथियों का उत्पात : प्लांटेशन एरिया में घुसकर तोड़ा गेट, कई पौधे किए नष्ट


