12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने और नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई।
रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, अभनपुर के 10 दिवसीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में लेंगे हिस्सा
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन और मानसिक शांति का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव के बीच योग संतुलित और स्वस्थ जीवन का प्रभावी माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया भर में करोड़ों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता दे रही है। योग युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता विकसित करता है। उन्होंने नागरिकों से योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनों की मौके पर मौत
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियों से बचाव के लिए योग बेहद लाभकारी है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि योग शरीर और मन के संतुलन का सर्वोत्तम माध्यम है, जिससे शारीरिक और मानसिक दक्षता में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर ओंकार यादव, योग शिक्षक रामेश्वर प्रसाद पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
CG – स्कूल से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, घटना के बाद से आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
वहीं, भाजपा जिला कोरबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत आशीर्वाद पॉइंट, टीपी नगर में वृहद योग शिविर का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि योग से भारत का गौरव विश्व स्तर पर बढ़ा है। पतंजलि योगपीठ की जया मिश्रा ने योगाभ्यास कराया। हरदी बाजार मंडल ने आत्मानंद स्कूल में योग शिविर आयोजित किया, जिसका संचालन जिला मंत्री अजय दुबे ने किया। मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कोयला चोरी मामले में फरार आरोपी अजय कुमार सिंह गिरफ्तार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई


