जांजगीर-चांपा : होली पर्व से पहले जिले के किसानों को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित कृषक उन्नति योजना के तहत 28 फरवरी को आदान सहायता राशि जारी की जाएगी।
CG – सिर्फ 20 मिनट में खाली हुआ बैंक अकाउंट, साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ बैंक कर्मी
राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों को कुल 10,324 करोड़ रुपए की सहायता राशि अंतरित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित भी करेंगे।
रेलवे लाइन निर्माण के बीच बड़ा हादसा, कॉन्ट्रैक्टर यार्ड में लगी आग से सामग्री खाक
उप संचालक कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के 1 लाख 18 हजार 927 किसानों को कुल 450 करोड़ 85 लाख 45 हजार 132 रुपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। राशि का अंतरण डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा, जिससे किसानों को पारदर्शी और त्वरित लाभ मिल सके।


