बिलासपुर : न्यायधानी के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बनियाडीह में बच्चा चोरी की अफवाह के बीच ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई तीन महिलाओं की जांच में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। शनिवार को भीख मांगने के बहाने गांव में घूम रही इन महिलाओं को जब ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधियों और बच्चों को चॉकलेट का लालच देने के शक में पकड़ा, तो पूछताछ के दौरान गुमराह करने की कोशिशों के बाद उनकी असली पहचान उजागर हुई।
पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इनमें से एक महिला, झुनिया बाई सौरा उर्फ शांति बाई दिसंबर 2023 में ग्राम कुकदा में हुई एक बड़ी ठगी और चोरी की वारदात की मुख्य आरोपी है। उस दौरान आरोपी महिला और उसके पति ने झाड़-फूंक के बहाने एक परिवार के घर में घुसकर, नींबू गाड़ने के नाम पर परिजनों को बाहर भेज दिया था और पेटी से करीब 60 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे।
Korba : CSEB कॉलोनी के क्वार्टर में मीडिया कर्मी का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
सीपत पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद इस पुराने मामले में झुनिया बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य दो महिलाओं पर शांति भंग की आशंका के तहत धारा 109 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।


