कोरबा – अमेरिका, इजराइल और ईरान के मध्य चल रहे युद्ध का असर अब जिले में देखने को मिल रहा है, कोरबा के कई पेट्रोल पम्प में जहां डीजल पेट्रोल की किल्लत देखने को मिल रही थी,वहीं अब कुसमुंडा क्षेत्र में भी पेट्रोल डीजल के लिए पंप में वाहनों की भीड़ देखने को मिल रही है।
घर के जेवर पर हाथ साफ: बी-फार्मेसी छात्र ने पिघलाकर बेचे गहने, मौज-मस्ती में उड़ाया कैश
इमली छापर स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप में पेट्रोल डीजल समाप्त है, संचालक कहना है कि टैंकर नहीं मिल पाने से पंप बंद कर दिया गया है, आज कुछ घंटों में टैंकर आने की उम्मीद है। इधर दूसरे पेट्रोल पंप शिवम् पेट्रोल पंप में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। यहां भी डीजल पेट्रोल सीमित मात्रा में है, ऐसे में आवश्यतानुसार ही सभी को पूर्ति हो जाए इस तरह से वाहनों में डीजल पेट्रोल दिया जा रहा है।
बांकी मोगरा क्षेत्र में भी पेट्रोल पंपों में डीजल पेट्रोल की किल्लत हो रही है। आने वाले दिनों में अगर इस समस्या से निदान नहीं मिलता तो इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा, क्योंकि खदान में चलने वाले भारी भरकम वाहनों से लेकर आम इंसान की सभी जरूरतें प्रभावित होंगी। वाहनों में डीजल पेट्रोल नहीं मिलने से निश्चित रूप से पहिए थम जायेगे, जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा।


