रायगढ़ : रायगढ़ जिले के उर्दना तिराहा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शेख मधु के रूप में हुई है, जो जिंदल अस्पताल के पास सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेख मधु रविवार सुबह करीब 7 बजे पतरापाली से इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार होकर उर्दना बस्ती की ओर सब्जी खरीदने जा रहा था।
कोरबा: भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित, कई अहम जिम्मेदारियों का बंटवारा
इसी दौरान वह उर्दना तिराहा के पास पहुंचा और अपना ऑटो सड़क किनारे खड़ा कर दिया।बताया जा रहा है कि वह सड़क पार कर दूसरी ओर चाय पीने जा रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शेख मधु के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
वीडियो कॉल पर पति से बोली महिला कॉन्स्टेबल- “मैं सुसाइड कर रही हूं”, कुछ ही देर बाद फंदे पर मिली लाश
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।


