Close Menu
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट सक्ती में बॉयलर हुआ ब्लास्ट, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    April 14, 2026

    ढाबा संचालक से वसूली का आरोप: एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विभाग में हड़कंप

    April 14, 2026

    CG – प्लास्टिक बोतलों में बिकने लगी देसी शराब, पुराने स्टॉक खत्म होते ही नई सप्लाई शुरू

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वेदांता पावर प्लांट सक्ती में बॉयलर हुआ ब्लास्ट, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
    • ढाबा संचालक से वसूली का आरोप: एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विभाग में हड़कंप
    • CG – प्लास्टिक बोतलों में बिकने लगी देसी शराब, पुराने स्टॉक खत्म होते ही नई सप्लाई शुरू
    • रायगढ़ में दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट, जातिसूचक गालियों का आरोप; इलाके में बढ़ा तनाव
    • मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात: शिवलिंग उठाकर ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
    • शादी समारोह में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
    • रायगढ़ में हाथियों का कहर, 123 हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत
    • कोरबा में बढ़ा चोरों का आतंक: टीन-छप्पर तोड़कर दुकान में घुसे, कपड़े-जूते और नगदी पर हाथ साफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»जनगणना 2027 का आगाज़: छत्तीसगढ़ में 1 मई से पहले चरण की शुरुआत, घर-घर होगी मकानों की गिनती
    CHHATTISGARH

    जनगणना 2027 का आगाज़: छत्तीसगढ़ में 1 मई से पहले चरण की शुरुआत, घर-घर होगी मकानों की गिनती

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना  का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक 30 दिनों की अवधि में संचालित किया जाएगा। यह चरण जनगणना प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है, जिसके माध्यम से प्रत्येक आवासीय एवं गैर-आवासीय भवन, मकान की स्थिति, उपयोग एवं उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी।

    डिजिटल इंडिया के अंतर्गत इस बार आम जनता की सुविधा के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक नागरिक 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के मध्य निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना करने वाले परिवारों को एक स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा तथा प्रगणक के आने पर प्रगणकों को देना होगा। आपके द्वारा भरी जानकारी की पुष्टि के बाद प्रगणक उसे सब्मिट कर देगा।
    छत्तीसगढ़ में पड़ेगी भीषण गर्मी: 14 अप्रैल के बाद लू चलने के आसार, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    इन बिंदुओं पर एकत्रित की जाएगी जानकारी

    प्रत्येक भवन एवं मकान की संख्या, स्थिति एवं प्रकार, मकान का उपयोग, (आवासीय/व्यावसायिक/अन्य), निर्माण की प्रकृति (कच्चा/पक्का/अर्ध-पक्का), परिवारों की संख्या एवं उनके आवासीय विवरण, उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं, जैसे- पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की सुविधा, विद्युत कनेक्शन, रसोई गैस/ईंधन का प्रकार, इंटरनेट/संचार सुविधाएं यह जानकारी देश की सामाजिक-आर्थिक योजनाओं, शहरी एवं ग्रामीण विकास, आवास योजनाओं, जल एवं स्वच्छता कार्यक्रमों तथा बुनियादी ढांचे के विकास हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

    प्रगणक निर्धारित अवधि के दौरान प्रत्येक घर पर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। प्रगणक अधिकृत पहचान पत्र के साथ जाएंगे, जिसकी पुष्टि नागरिकों द्वारा की जा सकती है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें। स्व-गणना कर चुके परिवारों को अपनी (Self-Enumeration ID) प्रगणक को बतानी होगी।

    पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी सभी जानकारी

    जनगणना के दौरान एकत्रित की गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस जानकारी का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों एवं नीतिगत निर्णयों के लिए किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति विशेष की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। निर्धारित समयावधि में स्व-गणना का लाभ उठाएं। केवल अधिकृत गणनाकर्मियों को ही जानकारी प्रदान करें। सटीक एवं सत्य जानकारी देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

    ड्रग नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, अफीम का मुख्य सप्लायर पुलिस की गिरफ्त में

    निगरानी के लिए जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खुलेंगे नियंत्रण कक्ष

    जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा। शिकायत निवारण के लिए हेल्पलाइन/ऑनलाइन प्रणाली उपलब्ध होगी। जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निदेशक ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। आपकी सटीक एवं पूर्ण जानकारी देश की विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी। जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की आर्थिक, सामाजिक एवं बुनियादी विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं। यह प्रक्रिया सरकार को सटीक नीति निर्माण, संसाधन आवंटन एवं भविष्य की योजनाओं के निर्धारण में सहायता प्रदान करती है।

    जनगणना देश की सबसे व्यापक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जो सरकार को जनसंख्या, आवास एवं बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आंकलन करने में सहायता प्रदान करती है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भविष्य की योजनाएं अधिक प्रभावी एवं समावेशी बनाई जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में पड़ेगी भीषण गर्मी: 14 अप्रैल के बाद लू चलने के आसार, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
    Next Article छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए नया नियम, प्रार्थना सभा में मंत्रोच्चार होगा अनिवार्य

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट सक्ती में बॉयलर हुआ ब्लास्ट, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    April 14, 2026

    ढाबा संचालक से वसूली का आरोप: एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विभाग में हड़कंप

    April 14, 2026

    CG – प्लास्टिक बोतलों में बिकने लगी देसी शराब, पुराने स्टॉक खत्म होते ही नई सप्लाई शुरू

    April 14, 2026
    Top Posts

    रायगढ़ में दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट, जातिसूचक गालियों का आरोप; इलाके में बढ़ा तनाव

    April 14, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    वेदांता पावर प्लांट सक्ती में बॉयलर हुआ ब्लास्ट, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    By Industrial ImpactApril 14, 2026

    सक्ती जिले से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है वेदांता पावर…

    ढाबा संचालक से वसूली का आरोप: एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विभाग में हड़कंप

    April 14, 2026

    CG – प्लास्टिक बोतलों में बिकने लगी देसी शराब, पुराने स्टॉक खत्म होते ही नई सप्लाई शुरू

    April 14, 2026

    रायगढ़ में दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट, जातिसूचक गालियों का आरोप; इलाके में बढ़ा तनाव

    April 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    वेदांता पावर प्लांट सक्ती में बॉयलर हुआ ब्लास्ट, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    April 14, 2026

    ढाबा संचालक से वसूली का आरोप: एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विभाग में हड़कंप

    April 14, 2026

    CG – प्लास्टिक बोतलों में बिकने लगी देसी शराब, पुराने स्टॉक खत्म होते ही नई सप्लाई शुरू

    April 14, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.