कोरबा – जिले के चोटिया क्षेत्र में बच्चा चोर होने के शक में एक युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। कहा गया कि देर रात एक संदिग्ध युवक चोरी-छिपे एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। घर के सदस्यों की अचानक नींद खुल गई, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
रायगढ़ में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 23 लाख की ठगी, इंटरनेशनल साइबर गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार
घटना के दौरान युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उससे पूछताछ करने के साथ-साथ उसकी पिटाई भी कर दी। पूछताछ में युवक ने खुद को झारखंड का निवासी बताया, हालांकि उसकी गतिविधियों को लेकर लोगों में संदेह बना रहा। मामले की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में ले लिया।
दिल दहला देने वाली घटना: कोरबा में एक पेड़ पर लटके मिले दो युवक, इलाके में मचा हड़कंप
पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है ताकि उसकी पहचान और इरादों की सही जानकारी मिल सके। पुलिस ने इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या असामाजिक व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, लेकिन कानून को अपने हाथ में न लें। साथ ही लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की भी सलाह दी गई है।


