रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड केस में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जोगी (जेसीसी-जे) के सुप्रीमो अमित जोगी का प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश दिया है।
आज उच्च न्यायालय ने मेरे विरुद्ध बिना सुनवाई का अवसर दिए सीबीआई की अपील को मात्र 40 मिनट में स्वीकार कर लिया। मुझे खेद है कि जिस व्यक्ति को अदालत ने दोषमुक्त किया था, उसे बिना सुनवाई का एक भी अवसर दिए दोषी करार दिया गया। यह अप्रत्याशित है।
राम अवतार जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को हाईकोर्ट से करारा झटका, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
उन्होंने कहा कि अदालत ने मुझे तीन सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का समय दिया है। मुझे लगता है कि मेरे साथ गंभीर अन्याय हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय से मुझे न्याय अवश्य मिलेगा। मैं न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास रखता हूं। मैं पूर्ण शांति, आस्था और धैर्य के साथ आगे बढ़ रहा हूं। सत्य की जीत अवश्य होगी। आप सभी से आग्रह है कि मेरे लिए प्रार्थना करें और अपना आशीर्वाद बनाए रखें।


