अभनपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हसदा नंबर 2 में बीती रात असामाजिक तत्वों ने बड़ी आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात उपद्रवियों ने एक किसान के ब्यारा में आग लगा दी, जिससे ट्रैक्टर और पैराकुटी मशीन समेत करीब 16 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई है।
कोरबा में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर शिकंजा, थार समेत कई गाड़ियां पुलिस के रडार पर
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान नारद साहू ने अपने ब्यारा में खेती-किसानी के उपकरण और मशीनें रखी थीं। देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने वहां रखे पैरे में आग लगा दी।
कुली बुकिंग अब होगी आसान! रेल मंडल ला रहा स्पेशल ऐप, यात्रियों से मांगा जा रहा फीडबैक
आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसने पास खड़े ट्रैक्टर और कीमती पैराकुटी मशीन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पीड़ित किसान नारद साहू की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


