कोरबा – प्रदेश में सरकार बदल गया, कोरबा का विधायक बदल गया, जिले को उद्योग मंत्री भी मिल गया, लेकिन कुसमुंडा की सड़क की सूरत नहीं बदल पाई। ऐसे में एक बार फिर क्षेत्र के लोगों को सड़क की समस्या से निजात पाने सड़क पर उतरने मजबूर हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं कोरबा जिले के कोयलांचल नगरी कुसमुंडा की जहां लंबे समय से सड़क की समस्या से निजात पाने लोग लगातार संघर्ष करते रहे, मांगे उठती रही लेकिन उनको आश्वासन का झुनझुना ही मिलता रहा।
महिला सशक्तिकरण कार्य, पूर्व मिस यूनिवर्स के हाथों श्रीमती दुहन हुई सम्मानित
कुसमुंडा की सड़क की दशा एवं दिशा को सुधारने के लिए क्षेत्र के व्यापारीगण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग अब सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए तैयार हो गए हैं। आज संयुक्त रूप से सड़क आंदोलन किया जाएगा। सड़क नहीं बनने का मुख्य कारण क्या है यह तो अब तक किसी ने स्पष्ट नहीं कहा है लेकिन पुराना ठेका को ही एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।
लेकिन संबंधित विभाग इस सड़क को बनाने के लिए कितनी चिंतित है यह तो नजर आ ही रहा है। यही मजबूरी है कि अब लोगों को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन करने पड़ रहे हैं।
अब देखना होगा कि इस आंदोलन के बाद सड़क की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी या नहीं।


