Close Menu
    What's Hot

    1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू: HRA से लेकर अलाउंस तक होंगे बड़े बदलाव

    March 21, 2026

    कोरबा की गेवरा खदान में सनसनी: केबल चोरी की कोशिश, विरोध करने पर पंप ऑपरेटरों पर जानलेवा हमला

    March 21, 2026

    भाई की डांट से आहत 10 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा मातम

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू: HRA से लेकर अलाउंस तक होंगे बड़े बदलाव
    • कोरबा की गेवरा खदान में सनसनी: केबल चोरी की कोशिश, विरोध करने पर पंप ऑपरेटरों पर जानलेवा हमला
    • भाई की डांट से आहत 10 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा मातम
    • जांजगीर-चांपा में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, नेशनल हाईवे के कई चौकों से हटाए गए अवैध कब्जे
    • कोरबा में हाथी का आतंक: महुआ बीनने गए ग्रामीणों का हुआ सामना, जान बचाने भागे लोग, एक घायल
    • अकलतरा में बड़ा विवाद: बिना अनुमति तालाब सुखाने पर नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद पर FIR दर्ज
    • जांजगीर में गैस सिलेंडर पर बड़ी कार्रवाई: रिसॉर्ट के रेस्टोरेंट से 28 कमर्शियल और 1 घरेलू सिलेंडर जब्त
    • कोरबा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रही पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर (पेप्सिको) कंपनी सील
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा जिले में 34 वाहन जब्त, अवैध खनन पर प्रशासन की कड़ी कार्यवाही
    CHHATTISGARH

    कोरबा जिले में 34 वाहन जब्त, अवैध खनन पर प्रशासन की कड़ी कार्यवाही

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा –  कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने आज पूरे जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ व्यापक और प्रभावी अभियान चलाया। यह संयुक्त कार्रवाई अचानक दबिश देकर की गई, जिसमें कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियों का पता चला और कुल 34 वाहनों को पकड़कर जब्त किया गया।

    खनिज विभाग के उप संचालक श्री प्रमोद नायक द्वारा बताया गया कि पोड़ी-उपरोड़ा के पोड़ी तथा पसान क्षेत्र में अवैध परिवहन करते पाए गए पांच वाहनों पर कार्यवाही की गई। कटघोरा क्षेत्र में आठ ट्रैक्टर और एक हाईवा को अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने पर रोककर जब्ती की कार्रवाई की गई। कोरबा क्षेत्र में नौ वाहन और एक जेसीबी मशीन को अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पाली क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई, जहां छह वाहनों पर अवैध गतिविधियों के लिए प्रकरण दर्ज किया गया। भैसमा क्षेत्र में एक चैन-माउंट मशीन, तीन हाईवा तथा एक अवैध मिट्टी उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई पूरी की गई। इस प्रकार आज की कार्रवाई में पूरे जिले में कुल 34 वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित प्रकरणों में खान और खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    इससे पहले 1 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक खनिज विभाग द्वारा अवैध भंडारण के दो प्रकरण, अवैध उत्खनन के नौ प्रकरण और अवैध परिवहन के 31 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जिन पर कुल 13,36,427 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 19 मार्च 2026 तक अवैध परिवहन के 326 प्रकरण, अवैध उत्खनन के 37 प्रकरण एवं अवैध भंडारण के 13 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इन सभी 376 प्रकरणों में कुल 98,51,922 रुपये का अर्थदंड आरोपित कर वसूला जा चुका है।

    आज की कार्रवाई में मिट्टी, मुरूम, मिट्टीदृईंट, रेत और कोयला खनिज से संबंधित अवैध गतिविधियों पर खास तौर पर ध्यान दिया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर निगरानी को और कड़ा किया जा रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार की त्वरित एवं सघन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध खनन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएँ, ताकि इन अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

    अलग-अलग अनुभाग में हुई कार्रवाई
    कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे के नेतृत्व में तहसीलदार बरपाली सत्यपाल राय और राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम चिचोली में छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन के सात प्रकरण दर्ज किए गए और सभी सात ट्रैक्टर ज़ब्त किए गए। कोरबा तहसील क्षेत्र में तहसीलदार बजरंग साहू की टीम ने अवैध रेत उत्खनन में जुटे दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पकड़ा। इनमें से एक ट्रैक्टर और जेसीबी को बरबसपुर घाट से तथा एक ट्रैक्टर को ग्राम बरीडीह घाट से ज़ब्त कर थाना उरगा के सुपुर्द किया गया। अनुविभाग पाली में एसडीएम रोहित सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार भूषण मंडावी और राजस्व अमले ने भी कड़ी कार्रवाई की। पाली क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर पकड़े गए और सभी को थाना पाली में जमा करा दिया गया। कटघोरा अनुविभाग में एसडीएम तन्मय खन्ना के नेतृत्व में कटघोरा, दीपका और दर्री तहसीलों में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में कुल सात ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़े गए, जिनमें कटघोरा तहसील से तीन, दीपका तहसील से तीन और दर्री तहसील से एक ट्रैक्टर शामिल है। सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसी तरह पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि आज अवैध रेत उत्खनन-परिवहन के 5 प्रकरण दर्ज किए गये है। पोड़ी में 3 ट्रैक्टर और पसान तहसील में 2 ट्रैक्टर जब्त किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleरेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: SECR ने कई ट्रेनें की रद्द, 22-23 मार्च को प्रभावित रहेगा यातायात
    Next Article छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: राशन वितरण में बदलाव, अप्रैल में ही तीन महीने का अनाज मिलेगा

    Related Posts

    1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू: HRA से लेकर अलाउंस तक होंगे बड़े बदलाव

    March 21, 2026

    कोरबा की गेवरा खदान में सनसनी: केबल चोरी की कोशिश, विरोध करने पर पंप ऑपरेटरों पर जानलेवा हमला

    March 21, 2026

    भाई की डांट से आहत 10 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा मातम

    March 21, 2026
    Top Posts

    जांजगीर-चांपा में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, नेशनल हाईवे के कई चौकों से हटाए गए अवैध कब्जे

    March 21, 2026
    Don't Miss
    Desh - Videsh

    1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू: HRA से लेकर अलाउंस तक होंगे बड़े बदलाव

    By Industrial ImpactMarch 21, 2026

    केंद्र सरकार द्वारा इनकम टैक्स नियम 2026 को नोटिफाई कर दिया गया है, जो 1…

    कोरबा की गेवरा खदान में सनसनी: केबल चोरी की कोशिश, विरोध करने पर पंप ऑपरेटरों पर जानलेवा हमला

    March 21, 2026

    भाई की डांट से आहत 10 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा मातम

    March 21, 2026

    जांजगीर-चांपा में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, नेशनल हाईवे के कई चौकों से हटाए गए अवैध कब्जे

    March 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू: HRA से लेकर अलाउंस तक होंगे बड़े बदलाव

    March 21, 2026

    कोरबा की गेवरा खदान में सनसनी: केबल चोरी की कोशिश, विरोध करने पर पंप ऑपरेटरों पर जानलेवा हमला

    March 21, 2026

    भाई की डांट से आहत 10 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा मातम

    March 21, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.