Close Menu
    What's Hot

    जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: खतरनाक मोड़ पर बाइक और पेप्सी पिकअप की टक्कर, युवक की मौत

    March 8, 2026

    CG – शादी के दूसरे दिन ही दहेज की मांग, बहू को किया प्रताड़ित; पुलिस ने 4 ससुराल वालों को बनाया आरोपी

    March 8, 2026

    छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 28,461 पक्के घरों के निर्माण को केंद्र की मंजूरी, 435 करोड़ रुपये स्वीकृत

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: खतरनाक मोड़ पर बाइक और पेप्सी पिकअप की टक्कर, युवक की मौत
    • CG – शादी के दूसरे दिन ही दहेज की मांग, बहू को किया प्रताड़ित; पुलिस ने 4 ससुराल वालों को बनाया आरोपी
    • छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 28,461 पक्के घरों के निर्माण को केंद्र की मंजूरी, 435 करोड़ रुपये स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस; पुलिस महकमे में शोक की लहर
    • PMAY-ग्रामीण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: नगोई पंचायत सचिव जीवन लाल राठिया निलंबित
    • पीएमश्री सेजेस करतला का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश
    • Mahtari Vandana Yojana : बस्तर में महिला दिवस का बड़ा आयोजन, महतारी वंदन सम्मेलन में सीएम विष्णु देव साय देंगे 25वीं किस्त की सौगात
    • न्यायधानी में उठाईगिरी की बड़ी वारदात: कार से 8 लाख से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, CCTV में कैद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»Mahtari Vandana Yojana : बस्तर में महिला दिवस का बड़ा आयोजन, महतारी वंदन सम्मेलन में सीएम विष्णु देव साय देंगे 25वीं किस्त की सौगात
    CHHATTISGARH

    Mahtari Vandana Yojana : बस्तर में महिला दिवस का बड़ा आयोजन, महतारी वंदन सम्मेलन में सीएम विष्णु देव साय देंगे 25वीं किस्त की सौगात

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Mahtari Vandana Yojana : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर बस्तर जिले में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे और सम्मेलन के दौरान प्रदेश की महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस गरिमामय आयोजन में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा वन मंत्री केदार कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक तथा विभिन्न आयोगों और मंडलों के पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित यह सम्मेलन मातृशक्ति के सम्मान, महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों तथा पोषण संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

    न्यायधानी में उठाईगिरी की बड़ी वारदात: कार से 8 लाख से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, CCTV में कैद

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। योजना के तहत 25वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक कुल 16 हजार 237 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित हो जाएगी। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर भी विशेष ध्यान दे पा रही हैं। यह योजना महिलाओं के आत्मसम्मान और आर्थिक स्वावलंबन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

    छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दिन में तेज गर्मी और धूप, लेकिन रात में हल्की राहत की संभावना, जानिए पूरा मौसम पूर्वानुमान

    कार्यक्रम के दौरान बस्तर संभाग में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटी नक्सली महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष पहल की जाएगी। इन महिलाओं को लखपति दीदी योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से ब्याजमुक्त एक-एक लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इन महिलाओं को ‘लक्ष्मी-सखी मिलेट किट’ भी प्रदान की जाएगी। इन महिलाओं को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से मिलेट (मोटे अनाज) आधारित खाद्य उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे इन उत्पादों के निर्माण और बिक्री के माध्यम से स्वरोजगार प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला यह वृहद सम्मेलन महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही शामिल होंगी। यह आयोजन प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleन्यायधानी में उठाईगिरी की बड़ी वारदात: कार से 8 लाख से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, CCTV में कैद
    Next Article पीएमश्री सेजेस करतला का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश

    Related Posts

    जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: खतरनाक मोड़ पर बाइक और पेप्सी पिकअप की टक्कर, युवक की मौत

    March 8, 2026

    CG – शादी के दूसरे दिन ही दहेज की मांग, बहू को किया प्रताड़ित; पुलिस ने 4 ससुराल वालों को बनाया आरोपी

    March 8, 2026

    छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 28,461 पक्के घरों के निर्माण को केंद्र की मंजूरी, 435 करोड़ रुपये स्वीकृत

    March 8, 2026
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस; पुलिस महकमे में शोक की लहर

    March 8, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: खतरनाक मोड़ पर बाइक और पेप्सी पिकअप की टक्कर, युवक की मौत

    By Industrial ImpactMarch 8, 2026

    जांजगीर-चांपा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    CG – शादी के दूसरे दिन ही दहेज की मांग, बहू को किया प्रताड़ित; पुलिस ने 4 ससुराल वालों को बनाया आरोपी

    March 8, 2026

    छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 28,461 पक्के घरों के निर्माण को केंद्र की मंजूरी, 435 करोड़ रुपये स्वीकृत

    March 8, 2026

    छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस; पुलिस महकमे में शोक की लहर

    March 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: खतरनाक मोड़ पर बाइक और पेप्सी पिकअप की टक्कर, युवक की मौत

    March 8, 2026

    CG – शादी के दूसरे दिन ही दहेज की मांग, बहू को किया प्रताड़ित; पुलिस ने 4 ससुराल वालों को बनाया आरोपी

    March 8, 2026

    छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 28,461 पक्के घरों के निर्माण को केंद्र की मंजूरी, 435 करोड़ रुपये स्वीकृत

    March 8, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.