बिलासपुर : बिलासपुर जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज कर एक-दूसरे की जमकर पिटाई की गई। एक युवक हाथ-मुक्के से महिला को पीटते नजर आ रहा है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा की है। दरअसल, आशु कारवानी अपने परिवार के साथ जमीन देखने पहुंचा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने मौके पर दीवार बनाकर घेराबंदी करने का आरोप लगा है। जब इसका विरोध किया गया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई।
KORBA – स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत, वार्ड 01 और 04 में चला मेगा सफाई अभियान
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि, विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अपने बेटे और नाती को बुलाकर हमला किया गया। हाथ-मुक्कों से की गई मारपीट में आशु कारवानी के चेहरे, सीने और घुटने में चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी सास भी हमले में घायल हो गईं।
रायगढ़ में लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, उड़नदस्ता टीम ने 4 वाहन पकड़े
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


