रायगढ़ : केलो विहार के सहायक संचालक मछली पालन विभाग कार्यालय में रविवार की शाम भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कुछ ही मिनटों में पूरा कार्यालय जल गया। कार्यालय से उठते धुएं के गुबार और लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना चक्रधर नगर थाना व होमगार्ड फायर ब्रिगेड को दी गई।
KORBA – मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, कोरबा में तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
सूचना मिलते ही होमगार्ड की दो दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आगजनी की चपेट में आने से कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइल, कूलर-पंखे सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।
कोरबा पुलिस ने म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं: आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।


