कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। काम के दौरान अचानक दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पथरीपारा बस्ती में एक मकान का निर्माण किया जाना था। पुराने मकान की दीवार तोड़कर नया निर्माण करने की तैयारी चल रही थी। दीवार तोड़ने के काम में चार से पांच मजदूर लगे हुए थे। दीवार संकरी और कमजोर थी। तोड़ाई के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई।
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: कोरबा के कई थानों में बदले गए टीआई और एसआई, ट्रांसफर लिस्ट जारी
इस दौरान एक मजदूर को भागने का मौका नहीं मिला और वह दीवार के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया और अन्य मजदूर वहां से भाग खड़े हुए। मृतक की पहचान नरेश कुमार मीरी (40 वर्ष) निवासी बरपाली के रूप में हुई है। नरेश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
6 सहकारी समितियों में 10 करोड़ का घोटाला! खातों से गबन, अब EOW करेगी जांच
घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि नरेश अपने साथियों के साथ पथरीपारा काम करने गया था। काम के दौरान अचानक दीवार गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।


