रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समयावधि को बढ़ाते हुए किसानों के हित में एक बार बड़ा निर्णय लिया है। सरकार द्वारा दो दिन का अतिरिक्त खरीदी की समय सीमा बढ़ा दी गई है। समय सीमा 05 फरवरी एवं 06 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है जिसमें किसान समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर सकते हैं।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना
धान खरीदी विपणन वर्ष 2025 – 26 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर राज्य शासन द्वारा 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी की समय निर्धारित की गई थी। इस समयावधि में कुछ किसानों का धान खरीदी नहीं हो पाया था जिसको सरकार ने संज्ञान लेते हुए बड़ा निर्णय लिया है।
CG – गत वर्ष जैसी ही रहेगी शराब पर ड्यूटी, आबकारी विभाग ने किया स्पष्ट
इन किसानों का बिकेगा धान
1. ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन हेतु आवेदन किया गया है, परंतु सत्यापन नहीं हो पाया है।
2. ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 पश्चात आवेदन किया गया है एवं सत्यापन उपरांत धान पाया गया है।
3. दिनांक 28/01/26, 29/01/26 एवं 30/01/26 को टोकन प्राप्त किया गया था परंतु किसी कारण वस धान विक्रय नहीं कर पाए हैं।


