राजनांदगांव : जिले के छुईखदान क्षेत्र के पदमावतपुर में रविवार सुबह एक सडक़ हादसे में रेत से भरी एक हाईवा ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवती की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच एक युवती दोपहिया वाहन में पदमावतीपुर गांव से गुजर रही थी।
हाईवा के नीचे आया बाइक सवार, बिलासपुर चौक में मौत
इसी बीच एक रेत से भरी हाईवा ने युवती को चपेटे में ले लिया। जिसके चलते युवती की जान चली गई। इस घटना से बौखलाए ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। काफी देर तक वहां ग्रामीण आंदोलन करने के उद्देश्य से जमा हुए थे। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची।
रिपब्लिक डे 2026 पर छत्तीसगढ़ के 25 अधिकारी-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा
पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि युवती भिलाई की रहने वाली है। उधर घटना के बाद हाईवा चालक वाहन को छोडक़र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया।


