रायपुरः छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षक के 5000 पदों पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस भर्ती को लेकर अफसर और विभाग फरवरी तक विज्ञापन जारी करें। उन्होंने समय सीमा में नियुक्ति पूर्ण करने के भी निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती-2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ेगी।
बीजापुर में नक्सली IED ब्लास्ट, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
फरवरी महीने में विज्ञापन
वही प्रदेश के शिक्षामंत्री ने भी इस बहुप्रतीक्षित भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि, सरकार भर्तियों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने बताया कि, अगले महीने यानी फरवरी में भर्ती परीक्षा से संबंधित विज्ञापन जारी किये जायेंगे। जून माह तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी जबकि आगामी शिक्षा सत्र से पहले शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी।
इन विषयों पर भी हुई चर्चा
बता दें कि, इससे पहले हुई बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा–2023 से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि परीक्षा–2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ाई जाएगी, ताकि पिछले वर्षों में उत्तीर्ण युवाओं को भी शासकीय सेवा में आने का मौका दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम तेज़ी से उठाए जाएंगे।
तीन साल बाद होगी भर्ती
बता दें कि प्रदेश में 3 साल बाद शिक्षक भर्ती हो रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल में 14 हजार पदों की घोषणा हुई थी, जिनमें से करीब 10 हजार शिक्षकों की ही नियुक्ति हो पाई थी। अब नई भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।


