कोरबा : जिले में धान खरीदी व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की वजह से परेशान एक और किसान ने जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया है। बीते 24 घंटे के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।
मामले की सूचना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच हुआ है।जानकारी के अनुसार हरदी बाजार थाना क्षेत्र के झांझ गांव निवासी 60 वर्षीय किसान बैसाखू मरकाम ने धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं से परेशान होकर हरदी बाजार तहसील कार्यालय के सामने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल हरदी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
CG में चीनी मांझा पूरी तरह बैन, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बताया जा रहा है कि बैसाखू मरकाम लंबे समय से धान खरीदी से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे थे। टोकन, रकबा और अन्य प्रक्रियात्मक दिक्कतों के चलते उनका धान नहीं बिक पा रहा था। लगातार दफ्तरों के चक्कर लगाने और समाधान नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। इसी हताशा में उन्होंने यह कदम उठाया।


