Close Menu
    What's Hot

    हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति, मारवाड़ी युवा मंच कटघोरा एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

    July 27, 2026

    CM के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम पर ठगी! फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

    July 27, 2026

    CG – तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी; 9 लोग घायल

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति, मारवाड़ी युवा मंच कटघोरा एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
    • CM के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम पर ठगी! फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर परिचितों से मांगे जा रहे पैसे
    • CG – तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी; 9 लोग घायल
    • कोरबा में लोनर हाथी का फिर कहर: एक रात में 4 घर तोड़े, 24 घंटे में 6 मकान किए तबाह
    • IFS अधिकारियों का बड़ा तबादला: संजीता गुप्ता बनीं राज्य लघु वनोपज संघ की प्रभारी प्रबंध संचालक
    • कोरबा: 27 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, बाइक खोने के बाद तनाव में होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच
    • मदद मांगने का बहाना, फिर मोबाइल लूट! बिलासपुर में 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल जब्त
    • अंधविश्वास की हद! महिला पर जादू-टोना का आरोप, पूरे परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार, 23 लोगों पर FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»CG नई भूमि गाइडलाइन: राज्य सरकार ने भ्रम दूर करने के लिए जारी की स्पष्ट जानकारी
    CHHATTISGARH

    CG नई भूमि गाइडलाइन: राज्य सरकार ने भ्रम दूर करने के लिए जारी की स्पष्ट जानकारी

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactDecember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    CG Land Guideline: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड छत्तीसगढ़ द्वारा स्वीकृत नई गाइडलाइन दरों (New Land Guideline) को लेकर आमजन के बीच उत्पन्न हो रहे भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने विस्तृत जानकारी जारी की है. शासन ने स्पष्ट किया है कि नई गाइडलाइन दरें न केवल अधिक सरल और वैज्ञानिक हैं, बल्कि इनके माध्यम से पुराने वर्षों से चली आ रही विसंगतियों का समाधान भी किया गया है. सरकार ने बताया कि कुछ स्थानों पर यह गलत भ्रम फैलाया जा रहा है कि गाइडलाइन दरों में अत्यधिक वृद्धि की गई है या दस्तावेज पंजीयन प्रक्रिया बाधित हो गई है, जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि नवीन गाइडलाइन 20 नवंबर 2025 से प्रभावी हो चुकी है और इस अवधि में कांकेर जिले में लगभग 98 दस्तावेजों का पंजीयन सुचारू रूप से किया जा चुका है. जिले के सभी उप-पंजीयक कार्यालयों में पूर्ववत नियमित रूप से पंजीयन का कार्य जारी है.

    नगरीय क्षेत्रों में व्यापक सरलीकरण

    पूर्व में एक ही वार्ड में कई कंडिकाओं के कारण समान भौगोलिक और व्यावसायिक स्थिति होने के बावजूद दरों में अंतर पाया जाता था, जिससे नागरिकों में असंतोष था. नवीन सर्वे, भौतिक सत्यापन तथा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बाद इन कंडिकाओं को कम किया गया है और दरों को समान किया गया है. कांकेर नगर पालिका के 21 वार्डों में पहले 56 कंडिकाएं थीं, जिन्हें घटाकर 26 कर दिया गया है. इसी प्रकार नगर पंचायत चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पंखाजूर की कुल 253 कंडिकाओं को कम कर 105 किया गया है. सरकार का मानना है कि इससे गाईडलाइन अब अधिक पारदर्शी और वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित हो गई है.

    छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को डीईओ का नया आदेश, अब स्कूलों में साँप-बिच्छू से बच्चों को बचाना होगा

    दर वृद्धि संबंधी भ्रांति का समाधान

    राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अंतिम बार गाईडलाइन दरों का पुनरीक्षण वर्ष 2019-20 में किया गया था. छह वर्षों बाद किए जा रहे इस पुनरीक्षण में नगरीय क्षेत्रों में मात्र 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. यह वृद्धि स्वाभाविक और तार्किक है. यदि दरों को हर वर्ष बढ़ाया जाता, तो वर्तमान दरें कहीं अधिक होतीं. अतः अत्यधिक वृद्धि की बात निराधार है.

    ई-पंजीयन प्रणाली पूरी तरह सुचारू

    कुछ लोगों द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि नई गाईडलाइन ऑनलाईन अपडेट न होने से दस्तावेज पंजीयन ठप हो गया है, जबकि तथ्य यह है कि जिले के सभी उप-पंजीयक कार्यालयों में पंजीयन का कार्य निर्बाध रूप से चल रहा है और किसी भी प्रकार की व्यवधान की स्थिति नहीं है.

    दर पुनरीक्षित न होने से होने वाली समस्याएं

    सरकार ने कहा है कि पुरानी गाईडलाइन दरें जारी रहने से काले धन के लेनदेन को प्रोत्साहन मिलता है. कई बार वास्तविक सौदा मूल्य अधिक होने के बावजूद पंजीयन पुरानी गाईडलाइन दरों पर किया जाता है, जिसके कारण अंतर की राशि काला धन बनती है और बाद में विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है. इसी प्रकार पुरानी दरों के कारण संपत्तियों का मूल्यांकन कम होता है, जिससे खरीदारों को ऋण पात्रता भी कम मिलती है. मुआवजे के निर्धारण में भी विसंगतियां सामने आती हैं. सरकारी अधिग्रहण की स्थिति में पुराने दरों के आधार पर मुआवजा तय होने से भूमि मालिकों, विशेषकर किसानों को उनकी संपत्ति का उचित मूल्य नहीं मिल पाता. इसलिए नई गाईडलाइन दरें अधिक युक्तियुक्त और वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप हैं.

    ग्रामीणों ने अवैध धान तस्करी करते नायब तहसीलदार को पकड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    आमजन से अपील

    राज्य शासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रम में न आएं. गाईडलाइन दरों से संबंधित किसी भी सूचना या शंका के निराकरण के लिए नागरिक अपने निकटस्थ पंजीयन कार्यालय में संपर्क कर वास्तविक और प्रमाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के शिक्षकों को डीईओ का नया आदेश, अब स्कूलों में साँप-बिच्छू से बच्चों को बचाना होगा
    Next Article कोरबा कलेक्टर ने किया कुदुरमाल पुल का निरीक्षण, लोड बेयरिंग टेस्ट के लिए समिति गठित

    Related Posts

    हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति, मारवाड़ी युवा मंच कटघोरा एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

    July 27, 2026

    CM के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम पर ठगी! फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

    July 27, 2026

    CG – तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी; 9 लोग घायल

    July 27, 2026
    Top Posts

    कोरबा में लोनर हाथी का फिर कहर: एक रात में 4 घर तोड़े, 24 घंटे में 6 मकान किए तबाह

    July 27, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति, मारवाड़ी युवा मंच कटघोरा एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

    By Industrial ImpactJuly 27, 2026

    कटघोरा : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति, मारवाड़ी…

    CM के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम पर ठगी! फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

    July 27, 2026

    CG – तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी; 9 लोग घायल

    July 27, 2026

    कोरबा में लोनर हाथी का फिर कहर: एक रात में 4 घर तोड़े, 24 घंटे में 6 मकान किए तबाह

    July 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति, मारवाड़ी युवा मंच कटघोरा एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

    July 27, 2026

    CM के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम पर ठगी! फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

    July 27, 2026

    CG – तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटी; 9 लोग घायल

    July 27, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.