कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों के साथ सुरक्षा कर्मियों ने न केवल बदतमीजी की बल्कि मारपीट भी की। बीच बचाव करने पहुंचे मरीज के घायल होने के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने घटना की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से करने के साथ ही पुलिस कार्रवाई की भी मांग की है।
रायपुर-नई दिल्ली के लिए दो नई फ्लाइटें, प्रयागराज मार्ग इंडिगो ने किया बंद
मिली जानकारी के अनुसार, निहारिका चौक निवासी 55 वर्षीय कालीचरण बंजारे और उनकी बेटी दोनों की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता पुरुष वार्ड में और बेटी महिला वार्ड में इलाजरत थी। उनकी देखरेख के लिए कालीचरण की पत्नी ऋषि बंजारे अस्पताल में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि ऋषि बंजारे अपनी बेटी और पति की देखरेख के लिए बार-बार वार्ड के बीच आ-जा रही थीं। इसी बात पर ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मी नाराज हो गए। उन्होंने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की।
कालीचरण के बेटे आयुष बंजारे ने बताया कि जब उसकी मां पर सुरक्षा कर्मियों ने हमला किया, तो शोर सुनकर उसके पिता (मरीज) बीच बचाव करने पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में लगा निडिल (सुई) खिंच गया, जिससे उनके हाथ से खून बहने लगा। घटना के बाद महिला की तबीयत भी बिगड़ गई और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिसके चलते उनका भी इलाज करना पड़ा।
सीजी न्यूज: पटाखे की चपेट में आने से बच्चा झुलसा, – CCTV में कैद हुआ हादसा
परिजनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि सुरक्षा कर्मियों को मरीजों और परिजनों की सहायता करनी चाहिए, न कि इस तरह का दुर्व्यवहार। उन्होंने मांग की है कि दोषी सुरक्षा कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।


