दिल्ली। भारत 30 अक्टूबर से पाकिस्तान सीमा के निकट अपने सबसे बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास “Ex-Trishul” (एक्स त्रिशूल) की शुरुआत करने जा रहा है। यह अभ्यास 10 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने औपचारिक रूप से NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है।
CG Breaking News: कांकेर में नक्सलियों का खूनी खेल, पुलिस मुखबिरी के शक में दो युवकों की हत्या
इस दौरान भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना एक साथ समन्वयित रणनीति के तहत युद्धाभ्यास करेंगी। इस अभ्यास का उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच क्लोज कोऑर्डिनेशन, जॉइंट ऑपरेशन कैपेबिलिटी और स्ट्रैटेजिक रेस्पॉन्स को मजबूत करना है।
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, यह अभ्यास पश्चिमी सीमा के आसपास आयोजित किया जाएगा, जिसमें फाइटर जेट्स, ड्रोन सिस्टम, मिसाइल यूनिट्स और जमीनी बख्तरबंद टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। यह अभ्यास वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में किया जाएगा ताकि तीनों सेनाएं किसी भी आकस्मिक चुनौती का सामना एक साथ कर सकें।
सूत्रों ने बताया कि Ex-Trishul में अत्याधुनिक हथियारों, नई रणनीतियों और नेटवर्क-सेंट्रिक ऑपरेशन का भी परीक्षण किया जाएगा। यह भारत की रक्षा क्षमता और थ्री-सर्विस इंटीग्रेशन (Three-Service Integration) का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।
हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस अभ्यास पर अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह कदम भारत की सीमा सुरक्षा और सैन्य तैयारी को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


