Close Menu
    What's Hot

    SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    June 29, 2026

    कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: धरम नारायण तिवारी बने कोतवाली प्रभारी, जारी हुई तबादला सूची

    June 29, 2026

    कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी
    • कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: धरम नारायण तिवारी बने कोतवाली प्रभारी, जारी हुई तबादला सूची
    • कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार
    • कोरबा में सनसनीखेज वारदात: ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी फरार
    • सिकलिन पीड़िता की मौत पर एक्शन, 4 की नौकरी गई, जिम्मेदारों को बचाने के आरोप
    • ग्रामीण की मौत पर फूटा आक्रोश: शव रखकर प्रदर्शन, चक्का जाम से घंटों ठप रहा यातायात
    • जांजगीर-चांपा के आंगनबाड़ी केंद्र में गिरा छत का प्लास्टर, बड़ा हादसा टला
    • बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान फिसला बंदी, इलाज के दौरान मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»दीपावली पर कोरबा को मिला लक्ज़री का नया उपहार — ‘होटल स्टे ऑरा’ का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन
    CHHATTISGARH

    दीपावली पर कोरबा को मिला लक्ज़री का नया उपहार — ‘होटल स्टे ऑरा’ का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactOctober 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    शुभारंभ की पूर्व संध्या धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल, किछौछा शरीफ से पधारे धर्मगुरु आलाहजरत मक्की मियां के हाथों हुआ फातिहा कार्यक्रम संपन्न

    कोरबा : दीपावली के शुभ अवसर पर सोमवार को कोरबा शहर के टी.पी. नगर चौक के करीब में स्थित होटल स्टे ऑरा (Stay Orra) का भव्य शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर होटल का शुभारंभ किया। उनके साथ कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

    शहर की दीपावली की रौनक के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में कोरबा के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि और पत्रकार सपरिवार शामिल हुए। सभी ने होटल संचालक मोहम्मद शफ़ी और उनके परिवारजनों को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान किया।

    मेडिकल कॉलेज से फरार हुए दो कैदी, जेल वार्ड की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    लखन लाल देवांगन बोले — “स्टे ऑरा कोरबा की शान बनेगा”

    मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि “कोरबा औद्योगिक और सांस्कृतिक दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में स्टे ऑरा जैसे आधुनिक होटल का शुभारंभ इस शहर को नई पहचान देगा। होटल में फाइव स्टार स्तर की सुविधाएँ और स्थानीय भावनाओं का संतुलन दिखता है, जो इसे खास बनाता है।”

    उन्होंने होटल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि “यह पहल कोरबा के युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर प्रदान करेगी।”

    महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि “होटल की स्वच्छता, अनुशासन और पारिवारिक माहौल इसे अन्य होटलों से अलग बनाते हैं। यहाँ शुद्ध शाकाहारी और नॉनवेज भोजन के लिए अलग फ्लोर और अलग स्टाफ की व्यवस्था विशेष रूप से प्रशंसनीय है।”

    नक्सली हमले में शहीद हुए ASP गिरपुंजे की पत्नी बनी DSP, सरकार ने 9 शर्तों के साथ दी पहली नियुक्ति

    शुभारंभ से एक दिन पूर्व धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    शुभारंभ से एक दिन पूर्व होटल परिसर में मुस्लिम समाज की परंपरानुसार धार्मिक अनुष्ठान और फातिहा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में होटल संचालक के धर्मगुरु आलाहजरत मक्की मियां, किछौछा शरीफ (उत्तर प्रदेश) से विशेष रूप से कोरबा पधारे थे। उनके हाथों से मुस्लिम समाज की परंपरागत विधि-विधान के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी अपने समर्थकों के साथ उपस्थित हुए और उन्होंने आलाहजरत मक्की मियां से आशीर्वाद प्राप्त किया। अग्रवाल ने इस अवसर पर होटल संचालक को बधाई देते हुए कहा कि “यह आयोजन समाजिक सौहार्द और परंपरागत मूल्यों की मिसाल है, जो शहर की धार्मिक एकता को और सशक्त करता है।”

    स्टे ऑरा में फाइव स्टार स्तर की सुविधाएँ

    होटल स्टे ऑरा को कोरबा का सबसे आधुनिक और प्रीमियम होटल माना जा रहा है। यहाँ 24 लक्ज़री कमरे हैं जिनसे शहर का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। हर कमरे में स्मार्ट टीवी, हाई-स्पीड वाई-फाई, इटालियन फिटिंग्स वाले बाथरूम, मिनी बार, डिजिटल सेफ्टी लॉक और 24×7 रूम सर्विस जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

    होटल में ‘Saffron’ मल्टी-क्यूज़ीन रेस्टोरेंट, ‘SkyOrra’ रूफटॉप कैफ़े, सिटी व्यू पूल, आधुनिक जिम, और भव्य बैंक्वेट हॉल जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएँ हैं।

    कोरबा पुलिस ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई दीपावली, उपहार देकर साथ में किया भोजन और फोड़े पटाखे

    शुद्धता और संवेदना का विशेष ध्यान

    स्टे ऑरा की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि ग्राउंड फ्लोर पर शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा, जबकि पहली मंजिल नॉनवेज प्रेमियों के लिए आरक्षित रहेगी। दोनों सेक्शनों के लिए अलग सेफ, अलग बर्तन और अलग वेटर नियुक्त किए गए हैं, ताकि भोजन की शुद्धता और ग्राहकों की धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान किया जा सके।

    पटाखा फोड़ने को लेकर हुई झड़प, कोटमी सोनार चौकी में रात के अंधेरे में हत्याकांड

    प्रीतिभोज में आत्मीयता का संगम

    मुख्य कार्यक्रम के पश्चात होटल परिसर में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों ने सपरिवार शामिल होकर भोजन का आनंद लिया। मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने भी आमंत्रित अतिथियों से आत्मीयता के साथ भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

    होटल संचालक मोहम्मद शफ़ी, प्रबंध निदेशक – Stay Orra Groups ने कहा कि “हमारा उद्देश्य कोरबा को ऐसा होटल देना था जो सिर्फ रहने की जगह न हो, बल्कि एक यादगार अनुभव बने। स्टे ऑरा गुणवत्ता, शालीनता और आधुनिकता का प्रतीक है।”

    स्टे ऑरा – कोरबा में आतिथ्य, संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleमेडिकल कॉलेज से फरार हुए दो कैदी, जेल वार्ड की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
    Next Article Japan Prime Minister: जापान में महिला नेतृत्व, ताकाइची के सामने आर्थिक सुधार और सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी

    Related Posts

    SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    June 29, 2026

    कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

    June 29, 2026

    कोरबा में सनसनीखेज वारदात: ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी फरार

    June 29, 2026
    Top Posts

    SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    June 29, 2026

    कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: धरम नारायण तिवारी बने कोतवाली प्रभारी, जारी हुई तबादला सूची

    June 29, 2026

    कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

    June 29, 2026

    कोरबा में सनसनीखेज वारदात: ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी फरार

    June 29, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    By Industrial ImpactJune 29, 2026

    भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, माननीय केंद्रीय कोयला मंत्री की…

    कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: धरम नारायण तिवारी बने कोतवाली प्रभारी, जारी हुई तबादला सूची

    June 29, 2026

    कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

    June 29, 2026

    कोरबा में सनसनीखेज वारदात: ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी फरार

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    June 29, 2026

    कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: धरम नारायण तिवारी बने कोतवाली प्रभारी, जारी हुई तबादला सूची

    June 29, 2026

    कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

    June 29, 2026
    Most Popular

    SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    June 29, 2026

    कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: धरम नारायण तिवारी बने कोतवाली प्रभारी, जारी हुई तबादला सूची

    June 29, 2026

    कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

    June 29, 2026
    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.