CM Yogi Ayodhya visit अयोध्या, 20 अक्टूबर 2025 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर दीपावली के दूसरे दिन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वाल्मीकि और निषाद समाज के लोगों के बीच पहुंचकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं और दीपोत्सव को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
कोरबा में होटल “Stay Orra” का भव्य शुभारंभ आज, मंत्री करेंगे उद्घाटन
“भगवान राम की पहली मित्रता निषाद से हुई थी” – CM योगी
सीएम योगी ने निषाद समाज के लोगों से संवाद करते हुए कहा:
“भगवान राम के वनवास काल की पहली मित्रता निषाद राज से हुई थी। उसी परंपरा को आज हम आगे बढ़ा रहे हैं। आपके बीच दिवाली मनाकर सौभाग्य की अनुभूति हो रही है।”
उन्होंने दिवाली के पर्व को सामाजिक एकता और सद्भाव का उत्सव बताते हुए सभी से आग्रह किया कि हर घर में दीप जले और हर मन में उजाला हो।


