सक्ती – जांजगीर चांपा के लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश सहित पूरे देश वासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। दीपोत्सव के इस पावन पर्व में दीपक की रोशनी की तरह पूरा देश जगमग और खुशहाल बना रहे। सांसद ने मां श्री लक्ष्मी और विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की आराधना करते हुए पूरे देश वासियों के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली मांगी है।

कोरबा में होटल “Stay Orra” का भव्य शुभारंभ आज, मंत्री करेंगे उद्घाटन
सांसद ने दीपावली के इस महापर्व पर सभी देश वासियों से स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए “लोकल फॉर वोकल”की अपील करते हुए मिट्टी से बने दीपक का अधिक उपयोग करने का संदेश भी दिया है।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं


