सक्ती : सक्ती उपजेल के बाहर युवक से मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और सहायक जेल अधीक्षक सतीश चंद्र भार्गव को निलंबित कर दिया गया है।
कोरबा में खेल प्रतियोगिता बनी रणभूमि: ट्रॉफी विवाद में छात्रों में मारपीट, अधिकारी बने मूकदर्शक
यह निलंबन आदेश जेल एवं सुधारक सेवाएं के महानिदेशक ने जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि प्रथम दृष्टया सतीश चंद्र भार्गव के खिलाफ सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ BJP नेता बनवारीलाल अग्रवाल का निधन, लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ
सतीश चंद्र भार्गव को निलंबित करते हुए रायपुर स्थित जेल एवं सुधारक सेवाएं महानिदेशक कार्यालय में अटैच किया गया है।



