Close Menu
    What's Hot

    SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    June 29, 2026

    कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: धरम नारायण तिवारी बने कोतवाली प्रभारी, जारी हुई तबादला सूची

    June 29, 2026

    कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी
    • कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: धरम नारायण तिवारी बने कोतवाली प्रभारी, जारी हुई तबादला सूची
    • कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार
    • कोरबा में सनसनीखेज वारदात: ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी फरार
    • सिकलिन पीड़िता की मौत पर एक्शन, 4 की नौकरी गई, जिम्मेदारों को बचाने के आरोप
    • ग्रामीण की मौत पर फूटा आक्रोश: शव रखकर प्रदर्शन, चक्का जाम से घंटों ठप रहा यातायात
    • जांजगीर-चांपा के आंगनबाड़ी केंद्र में गिरा छत का प्लास्टर, बड़ा हादसा टला
    • बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान फिसला बंदी, इलाज के दौरान मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा में हुआ खाद घोटाला, प्रबंधक के विरुद्ध FIR और बर्खास्त करने का निर्देश
    CHHATTISGARH

    कोरबा में हुआ खाद घोटाला, प्रबंधक के विरुद्ध FIR और बर्खास्त करने का निर्देश

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactOctober 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    गबन/अनियमितता की गई राशि की वसूली करने के भी दिए निर्देश

    आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मोरगा के समिति प्रबंधक महेन्द्र शर्मा के विरूद्ध होगी कार्यवाही

    कोरबा : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केंद्र मोरगा, विकास खण्ड पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा के प्रबंधक के विरूद्ध खरीफ वर्ष 2025-26 में खाद वितरण में गड़बड़ी एवं अनिमियतता करने संबंधी शिकायत प्राप्त होने के पश्चात की गई जांच में शिकायत सही पाये जाने पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा समिति प्रबंधक श्री महेन्द्र शर्मा के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने, आरोपी कर्मचारी को सेवा से पृथक करने और गबन की गई राशि आरोपी से वसूलने के निर्देश दिया गया है। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोंड़ी उपरोड़ा द्वारा दिये गये जांच प्रतिवेदन के आधार पर उक्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

    प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में छत्तीसगढ़ नंबर वन: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण कॉन्क्लेव में मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन सम्मान

    इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पोंड़ी उपरोड़ा मोरगा क्षेत्र के किसानों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केंद्र मोरगा के प्रबंधक के विरूद्ध खरीफ वर्ष 2025-26 में खाद वितरण में गड़बड़ी एवं अनिमियतता करने संबंधी शिकायत की गई थी। कलेक्टर द्वारा प्राप्त शिकायत की जांच कराई गई। जांच हेतु राजस्व व कृषि विभाग के 04 सदस्यीय संयुक्त जांच दल गठित किया गया, जिसमें श्री सुमनदास मानिकपुरी नायब तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा, श्री अखिलेश देंवागन प्रभारी वरिष्ठ ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड पोड़ी उपरोड़ा, श्री रंजीत भगत राजस्व निरीक्षक एवं श्री राकेश यादव ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मोरगा शामिल थे।

    कोरबा: SECL दीपका परियोजना में बारूद गाड़ी के टायर फटने से IOCL कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

    संयुक्त जांच दल द्वारा मोरगा समिति में संधारित अभिलेखो, बिक्री पंजी, डिलवरी मेमो, पीओएस मशीन की एन्ट्री का अवलोकन एवं जांचोपरांत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगा में उपलब्ध डिलवरी मेमो एवं चालान के अनुसार 01 अपै्रल 2025 से दिनांक 01 सितंबर 2025 तक समिति को 09 ट्रक खाद (उर्वरक) का प्राप्त हुये जिसमें यूरिया 45 किलोग्राम-2180 बोरी, सुपर फास्फेट-400 बोरी, डीएपी- 320, एनपीके-1800, पोटाश-160, नैनो यूरिया 480 तथा नैनो डीएपी 240 बोरी प्राप्त हुई थी।

    संयुक्त जांच दल ने जांच कर अपने निष्कर्ष में बताया है कि समिति द्वारा संधारित वितरण पंजी एवं पी.ओ.एस. पंजी में खाद (उर्वरक) की मात्रा – 1. यूरिया-164 बोरी, 2. डी.ए.पी.-44 बोरी, 3. एन.पी.के.-79 बोरी, 4. पोटाश (एमओपी)-08 बोरी का अंतर पाया गया है। यह घोर अनिमियतता की श्रेणी में आता है एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 की धारा 35 और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 03 व 07 का उल्लघंन होने पर प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से हटाने एवं उचित कार्यवाही किये जाने की अनुशंसा किया गया है। इसके साथ ही प्रबंधक जिसके विरूद्ध शिकायत किया गया है वह प्रबंधक एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर दोनो पद पर कार्यरत है। जिन्होने अपने बयान कथन में स्वीकार किया है कि धान खरीदी एवं खाद बिक्री से संबंधित समस्त कार्य का निष्पादन एवं स्टॉक अद्यतन का कार्य प्रबधंक अर्थात स्वयं के द्वारा ही किया जाता है। प्रबंधक द्वारा स्कंद पंजी का संधारण नहीं किया गया है, केवल डिलवरी चालान एवं इनवॉरस की मूल प्रति की उपलब्धता है। प्रबंधक द्वारा यह तथ्य स्वीकार किया गया है कि केवल 09 ट्रक खाद (उर्वरक) आया है, जिसमें से 05 ट्रक खाद (उर्वरक) का वितरण किया जा चुका है एवं शेष खाद (उर्वरक) को अन्य किसानो के खाते में जोड़ा गया है, जिसका भुगतान प्रबंधक द्वारा स्वयं किया जायेगा। ग्रामीणो के द्वारा जिन दो व्यक्तियों का फौत होना बताया गया है, उनके खाते से मृत व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर कर खाद (उर्वरक) का उठाव किया गया है, उक्त संबंध में प्रबंधक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।

    किसानों के लिए बड़ी खबर: वन अधिकार पट्टाधारी बिना पंजीयन धान बेच सकेंगे

    इस प्रकार संयुक्त जांच दल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन एवं संलग्न दस्तावेजो के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगा के प्रबंधक द्वारा स्कंध पंजी का संधारण नहीं किया गया है। समिति द्वारा संधारित पंजी, पी.ओ.एस. मशीन से किये गये खाद (उर्वरक) की बिक्री रजिस्टर तथा कृषको के लिखित बयान (कथन) भिन्नता होने से प्रबंधक के विरूद्ध कृषको द्वारा की गयी शिकायत की पुष्टि हो रही है। यह घोर अनियमितता की श्रेणी में आता है। समिति के प्रबंधक श्री महेन्द्र शर्मा द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 35, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 03 व 07 तथा सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 74 (झ), (ट), (ठ) के उपबंधो का अनुपालन में गंभीर चूक की गई है। अतः प्रबंधक के विरूद्ध एफआई आर दर्ज कराते हुये तत्काल प्रबंधक को पद से हटाते हुये वसूली की कार्यवाही किये जाने की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा समिति प्रबंधक श्री महेन्द्र शर्मा के विरूद्ध संबंधित विभाग को एफआईआर दर्ज कराने, आरोपी कर्मचारी को सेवा से पृथक करने और गबन की गई राशि आरोपी से वसूलने के निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleHoroscope: 16 अक्टूबर 2025 का राशिफल
    Next Article वरिष्ठ BJP नेता बनवारीलाल अग्रवाल का निधन, लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ

    Related Posts

    SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    June 29, 2026

    कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

    June 29, 2026

    कोरबा में सनसनीखेज वारदात: ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी फरार

    June 29, 2026
    Top Posts

    SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    June 29, 2026

    कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: धरम नारायण तिवारी बने कोतवाली प्रभारी, जारी हुई तबादला सूची

    June 29, 2026

    कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

    June 29, 2026

    कोरबा में सनसनीखेज वारदात: ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी फरार

    June 29, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    By Industrial ImpactJune 29, 2026

    भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, माननीय केंद्रीय कोयला मंत्री की…

    कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: धरम नारायण तिवारी बने कोतवाली प्रभारी, जारी हुई तबादला सूची

    June 29, 2026

    कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

    June 29, 2026

    कोरबा में सनसनीखेज वारदात: ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी फरार

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    June 29, 2026

    कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: धरम नारायण तिवारी बने कोतवाली प्रभारी, जारी हुई तबादला सूची

    June 29, 2026

    कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

    June 29, 2026
    Most Popular

    SECL के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को MCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी

    June 29, 2026

    कोरबा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: धरम नारायण तिवारी बने कोतवाली प्रभारी, जारी हुई तबादला सूची

    June 29, 2026

    कोरबा रिंग रोड पर रफ्तार का कहर, भारी वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

    June 29, 2026
    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.