सूरजपुर : उफनती नदी पार करने के दौरान नाव डूबने की घटना सामने आई है, जिसमें दूसरे नाव में बैठे लोगों के साथ ग्रामीणों ने जान पर खेलकर नदी में गिरे सवारों की जान बचाई. पूरी घटना का वीडियो सामने आया है.
जेवर लूट का खुलासा: कारोबारी ने रची झूठी कहानी, सट्टे में हुआ था भारी नुकसान
मामला जिले के ओड़गी ब्लॉक के दूरस्थ गांव सौहार गांव का बताया जा रहा है. इसमें एक साथ दो डोंगी नुमा नाव में ग्रामीणों को नदी पार कराया जा रहा है, लेकिन नदी में पानी की धार तेज होने की वजह से डोंगी डूबने लगी, जिससे भयभीत लोग नदी में कूद गए. वहीं नदी किनारे खड़े लोगों ने भी नदी में कूदकर नदी में डूब रहे लोगों की जान बचाई.
कोरबा सड़क हादसा: पुल पर खड़े युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, 24 वर्षीय संदीप यादव की मौत
दरअसल, पुलिया नहीं होने की वजह से बरसात के दिनों में लोग नाव के जरिए नदी पार करते हैं.


