कोरबा : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को नोटिस भेजकर कलेक्टर अजित वसंत को कोरबा से हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं। ननकीराम कंवर ने कहा कि अगर कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।
23 September Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
ननकीराम कंवर ने कलेक्टर अजित वसंत पर कई भ्रष्टाचार के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है, जिनमें 40000 स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ अरबों रुपये की ठगी और मालगांव व रलिया में करोड़ों रुपये का फर्जी मुआवजा शामिल है।
कलेक्टर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टार्गेट करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें एक पत्रकार का घर तोड़ना और कार्यकर्ताओं के राइस मिल और पेट्रोल पंप को सील करना शामिल है। ननकीराम कंवर का आरोप है कि कलेक्टर को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।



