नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना (IAF) की ताकत बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को सरकार ने 97 LCA मार्क-1A फाइटर जेट खरीदने के लिए ₹62,000 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, हाई लेवल मीटिंग में इस डील को अंतिम स्वीकृति मिल गई।
उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA ने सीपी राधाकृष्णन को, ‘इंडी’ ने बी. सुरदर्शन रेड्डी को बनाया उम्मीदवार
इस फैसले से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के लिए बड़ा ऑर्डर मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है। मेक इन इंडिया पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार HAL के सुधार और स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं।
मोदी सरकार के कार्यकाल में HAL को स्वदेशी लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर और इंजन बनाने के कई अहम ऑर्डर मिले हैं। यह LCA मार्क-1A का दूसरा ऑर्डर होगा। इससे पहले सरकार HAL को 83 एयरक्राफ्ट्स बनाने का ऑर्डर दे चुकी है।
क्या है LCA मार्क-1A?
LCA मार्क-1A, स्वदेशी तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन है। इसमें अपग्रेडेड एवियॉनिक्स, आधुनिक रडार सिस्टम और बेहतर हथियार क्षमता है। खास बात यह है कि इसके 65% से ज्यादा उपकरण भारत में ही बने हैं।


