दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह बड़ा मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सीएम आवास में चल रही जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया।
ऑनलाइन गेमिंग पर नया बिल: मोदी सरकार ने दी मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे उनका सिर मेज के कोने से टकरा गया और उन्हें चोट आई है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में सीएम को थप्पड़ मारे जाने की भी बात कही गई है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने थप्पड़ वाली खबर को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी ने हाथ खींचा, जिसके चलते सीएम का सिर मेज से टकराया और उन्हें चोट लगी।
वहीं, दिल्ली सीएम ऑफिस ने हमले की पुष्टि की है। बयान में कहा गया, “आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को तुरंत दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ जारी है।”
आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी (41 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गुजरात के राजकोट का निवासी है। घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।


