चेन्नई, 13 अगस्त 2025। तमिलनाडु की मनोनमनियम सुंदरनार यूनिवर्सिटी (MSU) के 32वें दीक्षांत समारोह में DMK नेता की पत्नी ने राज्यपाल आरएन रवि से डिग्री लेने से इनकार कर दिया। इसके बजाय उन्होंने कुलपति से ही डिग्री ग्रहण की।
आईसीसी रैंकिंग : रोहित शर्मा बिना खेले वनडे में नंबर-2, शुभमन गिल बरकरार नंबर-1 पर
राज्यपाल इस समारोह के मुख्य अतिथि थे और सभी पासआउट छात्रों को उनकी ओर से डिग्री दी जानी थी। डिग्री न लेने वाली महिला DMK के नागरकोइल डिप्टी सेक्रेटरी एम. राजन की पत्नी जीन जोसेफ हैं।
यह घटना तमिलनाडु सरकार और राज्यपाल रवि के बीच लंबे समय से जारी विवाद के बीच हुई है। राज्यपाल ने पहले DMK सरकार के 10 बिलों को रोक दिया था, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया था। इस घटना से राज्यपाल और सरकार के बीच तनाव और बढ़ गया है।


