नई दिल्ली — कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में वोटर लिस्ट में सुनियोजित तरीके से गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ एक सीट तक सीमित नहीं, बल्कि नेशनल लेवल पर हो रहा है।
अमेरिका-चीन टैरिफ विवाद : ट्रम्प ने बढ़ाई डेडलाइन, अब 9 नवंबर तक नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क
‘124 साल की फर्स्ट टाइम वोटर’ का मामला
बिहार की नई वोटर लिस्ट में 124 वर्षीय मिंता देवी का नाम जुड़ने और उन्हें पहली बार वोटर बनने के मामले पर राहुल ने चुटकी लेते हुए कहा, “हां, मैंने उसके बारे में सुना है। ऐसे एक नहीं, अनलिमिटेड केस हैं। पिक्चर अभी बाकी है।”
‘हमारे पास सबूत हैं’
राहुल गांधी ने कहा, “पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हैं। चुनाव आयोग भी जानता है कि यह हो रहा है और हम भी जानते हैं। हमारा मकसद संविधान की रक्षा करना है। ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ संविधान की नींव है, और इसे लागू करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, जो उसने पूरी नहीं की।”
‘लड़ाई जारी रहेगी’
उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है — “हम ऐसा करते रहे हैं और करते रहेंगे।”
राजनीतिक तापमान बढ़ा
राहुल गांधी के इस बयान ने चुनावी राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। बिहार से उठे ‘124 साल की वोटर’ के मामले ने अब राष्ट्रीय बहस का रूप ले लिया है।


