माले। ब्रिटेन का दौरा खत्म कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव पहुंच गए, जहां उन्होंने मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। यह यात्रा इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है और उनकी सरकार के कार्यकाल में यह किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की पहली आधिकारिक यात्रा भी है।
चीन सीमा के पास रूस का यात्री विमान क्रैश, 49 लोगों की मौत, 5 बच्चे भी शामिल
राजधानी माले के हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुइज्जू ने स्वयं पीएम मोदी की अगवानी की और उन्हें गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी की ब्लैक चश्मे में दमदार एंट्री ने स्थानीय और प्रवासी भारतीयों का दिल जीत लिया। समारोह में शामिल होकर पीएम मोदी ने मालदीव के साथ भारत के मजबूत रिश्तों का संदेश दिया।
यह पीएम मोदी की तीसरी मालदीव यात्रा है। उनकी पिछली यात्रा जून 2019 में हुई थी। मौजूदा दौरा दोनों देशों के बीच हाल ही में उत्पन्न हुए कूटनीतिक तनाव के बीच हो रहा है, जो इस यात्रा को और भी रणनीतिक और राजनयिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाता है।
भारतीय समुदाय में उत्साह
मालदीव में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी के आगमन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। एक प्रवासी भारतीय ने कहा, “मैं यहां 24 साल से रह रहा हूं, मालदीव मेरे लिए दूसरा घर है। पीएम मोदी का स्वागत करना गर्व की बात है।”


