शिवमोगा। कर्नाटक में सोमवार को एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की तस्वीर सामने आई। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के शिवमोगा दौरे के दौरान आयोजित सिगंदूर पुल उद्घाटन और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शामिल होने से साफ इनकार कर दिया।
अमरनाथ यात्रा के 11 दिन में 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हादसों में कई घायल
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके मंत्रिमंडल के किसी भी सदस्य को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कहा –
“जब मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को ही नहीं बुलाया गया, तो हम ऐसे कार्यक्रम में कैसे जाएं? यह हमारी सरकार का अपमान है।”
सिगंदूर पुल का उद्घाटन और शिवमोगा के सागर तालुक में सड़क सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में किया गया। लेकिन राज्य सरकार के मंत्री और अधिकारी कार्यक्रम से पूरी तरह अनुपस्थित रहे।


