रायपुर : बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर एरिया का छत्तीसगढ़ में आज भी असर देखने को मिलने के आसार हैं. उत्तरी और मध्य इलाकों में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान बादल गरजने-चमकने और बिजली गिरने की स्थिति बनी सकती है. मौसमी सिस्टम के अगले 48 घंटे में उत्तरी ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है.
पटवारी विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल रहने पर नियुक्ति समाप्त
मौसम विभाग ने बुधवार सुबह कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, 40-60 किमी की रफ्तार से हवा और बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा और बलरामपुर में बारिश होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.


