कोरबा: वनमंडल कटघोरा में हाथियों ने चौतरफा उत्पात मचाते हुए एतमानगर, केंदई व पसान रेंज के कई स्थानों पर धान व मकई की फसल को रौंद दिया है जिससे ग्रामीणों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
KORBA: कार में युवती को देख भड़की पत्नी, शिक्षक पति की उंगली काटने का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस
जानकारी के अनुसार एतमानगर रेंज के मड़ई सर्किल में 18 तथा पचरा में 20 की संख्या में उपस्थित दो अलग-अलग झुंडों में विचरण कर रहे हैं। इनमें पचरा सर्किल में मौजूद हाथी बीती रात जंगल में ही विचरण करते रहे लेकिन मड़ई सर्किल में मौजूद हाथियों ने खेतों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कठमोरगा में 5 ग्रामीणों की फसल को बुरी तरह रौंद दिया। कटघोरा वनमंडल के ही पसान रेंज में 14 हाथी सक्रिय हैं। हाथियों का यह दल भी बीती रात क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाते हुए लोकड़हा, कोदवारी तथा पसान में अनेक ग्रामीणों के खेतों में लगे मकई व धान की फसल को रौंद दिया। हाथियों का उत्पात खेतों में पूरे रात भर चला। इस दौरान ग्रामीण हलाकान रहे। केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में भी एक दर्जन हाथी लगातार घूम रहा है। यह हाथी बीती रात चोटिया चौक के पास खेतों में पहुंच गया और वहां लगे धान की फसल को रौंदते हुए बर्बाद कर दिया।
कोरबा में दर्दनाक हादसा, यात्री ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
इधर कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में 15 हाथी पहाडग़ांव क्षेत्र में सक्रिय है। हाथियों का यह दल क्षेत्र में स्थित पहाड़ को अपना बसेरा बनाया है। हाथी पिछले एक पखवाड़े से पहाड़ पर ही मौजूद है। जिसकी निगरानी वन विभाग द्वारा ड्रोन कैमरे के जरिए की जा रही है।


