रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित कर दिये हैं। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिखित परीक्षा का परिणाम और इंटरव्यू के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहने की अपील की है।
एचटीपीएस के काॅलोनी परिसर में बड़े ही उत्साह से मनाया गया भोजली पर्व
आयोग की ओर से विज्ञापन क्रमांक 06/2025 के माध्यम से राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 सेवाओं के कुल 265 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3921 अभ्यर्थियों को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिए चिन्हित किया गया था।
Korba News: कुदमुरा रेंज में पहुंचा दंतैल हाथी, किसान की धान की फसल रौंदकर की बर्बाद
21 सितंबर से इंटरव्यू
आयोग के मुताबिक, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। साक्षात्कार से संबंधित सूचना, कार्यक्रम और अन्य निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।



