Close Menu
    What's Hot

    KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज

    August 24, 2026

    कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज

    August 24, 2026

    रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज
    • कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज
    • रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार
    • जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: शेरनी के हमले में युवक की मौके पर मौत, गांवों में दहशत
    • छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
    • छत्तीसगढ़ में किशोरियों को लगेगी HPV वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल तक की बालिकाओं को मिलेगा लाभ
    • सीएम साय का बड़ा ऐलान: रक्षाबंधन से पहले जारी होगी महतारी वंदन योजना की एडवांस किस्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार
    CHHATTISGARH

    रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायगढ़ : जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लैलूंगा थाना और रैरुमाखुर्द चौकी की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम भालूपखना के जंगल में दबिश देकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों और फड़ से 11 हजार 400 रुपये नकद, तीन मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, ताश की पत्तियां और एक दरी जब्त की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई। जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा और रैरुमाखुर्द पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भालूपखना के जंगल में नहर के किनारे कुछ लोग एकत्र होकर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

    जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम में लैलूंगा थाना और रैरुमाखुर्द चौकी के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से जुआ फड़ की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद जुआरियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले कि आरोपी भाग पाते, पुलिस ने सभी आठ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों के सामने जुआ फड़ और आरोपियों की तलाशी ली। इस दौरान कुल 11 हजार 400 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, तीन मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और लाल रंग की छींटदार दरी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में देवराज अग्रवाल उम्र 50 वर्ष निवासी पत्थलगांव, नितई राम केंवट उम्र 72 वर्ष निवासी राजपुर, रामजीवन राठिया उम्र 40 वर्ष निवासी रैरुमाखुर्द, कुंवर सिंह अगरिया उम्र 70 वर्ष निवासी सिसरिंगा और सुखीराम चकधारी उम्र 52 वर्ष निवासी रैरुमाखुर्द सुकबासुपारा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त भोजकुमार यादव निवासी चरखापारा, झनकराम कंवर उम्र 52 वर्ष निवासी राजपुर वार्ड क्रमांक आठ लैलूंगा और तुलाराम साहू उम्र 51 वर्ष निवासी चरखापारा चौकी रैरुमाखुर्द को भी मौके से पकड़ा गया है।

    बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: शेरनी के हमले में युवक की मौके पर मौत, गांवों में दहशत

    जब्त सामान की सूची तैयार करने के बाद सभी आरोपियों को रैरुमाखुर्द चौकी लाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चौकी रैरुमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों के साथ जंगल और दूसरे सुनसान इलाकों में जुआ खेलने वालों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जुआ और सट्टा सामाजिक बुराइयां हैं तथा इनके खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जुआ खेलने वाले लोगों के साथ जुआ खिलाने और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीतम बघेल, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, राम रतन भगत, भेनासियुस खेस्स, आरक्षक भेखलाल सिदार, आशीष तिग्गा, प्रमोद भगत, अमल तिग्गा और संत पटेल की अहम भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleजांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
    Next Article कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज

    Related Posts

    KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज

    August 24, 2026

    कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज

    August 24, 2026

    जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026
    Top Posts

    KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज

    August 24, 2026

    कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज

    August 24, 2026

    रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026

    जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज

    By Industrial ImpactAugust 24, 2026

    कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में घर के अंदर झाड़ी साफ करते समय एक युवक…

    कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज

    August 24, 2026

    रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026

    जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज

    August 24, 2026

    कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज

    August 24, 2026

    रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.