Close Menu
    What's Hot

    KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज

    August 24, 2026

    कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज

    August 24, 2026

    रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज
    • कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज
    • रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार
    • जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: शेरनी के हमले में युवक की मौके पर मौत, गांवों में दहशत
    • छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
    • छत्तीसगढ़ में किशोरियों को लगेगी HPV वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल तक की बालिकाओं को मिलेगा लाभ
    • सीएम साय का बड़ा ऐलान: रक्षाबंधन से पहले जारी होगी महतारी वंदन योजना की एडवांस किस्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
    CHHATTISGARH

    जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जांजगीर-चांपा : जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की मोटरसाइकिल की डिक्की से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजे के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। जिले में गांजा, अवैध शराब और दूसरे मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नवागढ़ थाना पुलिस क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुलिस को 22 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि नवागढ़ के वार्ड क्रमांक एक में रहने वाला खलील मोहम्मद अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम तैयार की। इसके बाद बताए गए स्थान पर तत्काल घेराबंदी की गई।

    बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: शेरनी के हमले में युवक की मौके पर मौत, गांवों में दहशत

    पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर उससे पूछताछ की। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की के भीतर रखा दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी से गांजे की खरीदी, बिक्री और परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद गांजे का वजन कराने के बाद उसे विधिवत जब्त कर लिया। इसके साथ ही गांजे की बिक्री और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया। जब्त गांजे की बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था और उसे किन लोगों को बेचने वाला था।

    छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान खलील मोहम्मद उम्र 46 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक एक नवागढ़ थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा के रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम यानी एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जांजगीर-चांपा पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे कारोबार में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गांजा, अवैध शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ की बिक्री और परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाने को सूचित करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस कार्रवाई में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण आदित्य और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleबिलासपुर में दर्दनाक हादसा: शेरनी के हमले में युवक की मौके पर मौत, गांवों में दहशत
    Next Article रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज

    August 24, 2026

    कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज

    August 24, 2026

    रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026
    Top Posts

    KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज

    August 24, 2026

    कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज

    August 24, 2026

    रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026

    जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज

    By Industrial ImpactAugust 24, 2026

    कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में घर के अंदर झाड़ी साफ करते समय एक युवक…

    कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज

    August 24, 2026

    रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026

    जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज

    August 24, 2026

    कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज

    August 24, 2026

    रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.