रायपुर : स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं अन्य जिलों में केंद्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 9 अगस्त 2026 को जारी आदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार, प्रत्येक जिला मुख्यालय में निर्धारित मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रायपुर समेत सभी जिलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह स्थलों पर मंच, साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य अतिथियों के आगमन और प्रोटोकॉल को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के निर्देश दिए गए हैं। 15 अगस्त को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों की भी भागीदारी रहेगी।