Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में मोबाइल शॉप चोरी का 48 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 नाबालिग गिरफ्तार

    August 10, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    August 10, 2026

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में मोबाइल शॉप चोरी का 48 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 नाबालिग गिरफ्तार
    • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट
    • मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार
    • बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल
    • बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट
    • कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी
    • Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट
    • छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की बदलेगी तस्वीर! रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरू हुआ ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा में मोबाइल शॉप चोरी का 48 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 नाबालिग गिरफ्तार
    CHHATTISGARH

    कोरबा में मोबाइल शॉप चोरी का 48 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 नाबालिग गिरफ्तार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा : उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पास स्थित प्रमोद कंप्यूटर एंड मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। CCTV फुटेज के सूक्ष्म विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त लोहे की सरिया, घटना में इस्तेमाल स्कूटी और 9 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात की है। शनिवार सुबह दुकान खोलने पर शटर का ताला टूटा मिला और गल्ले में रखे 10 हजार रुपये गायब थे। प्रार्थी की शिकायत पर उरगा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 449/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    कोरबा में मोबाइल शॉप चोरी का 48 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 नाबालिग गिरफ्तार

    बरपाली क्षेत्र में पिछले कई महीनों से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसे देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों पर विशेष फोकस किया। दुकान के पास स्थित बैंक में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में तीन युवक एक दोपहिया वाहन से आते दिखाई दिए। एक युवक वाहन लेकर सड़क पर खड़ा रहा, जबकि दो अन्य ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। फुटेज में आरोपियों के चेहरे और वाहन का नंबर भी स्पष्ट दिखाई दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिलासपुर से लौट रहे थे। रास्ते में बंद दुकान देखकर उन्होंने चोरी की योजना बनाई। शटर और जमीन के बीच बने गैप का फायदा उठाने के लिए वे मड़वारानी से लोहे की सरिया लाए और उसकी मदद से शटर उठाकर दुकान के अंदर घुस गए। चोरी करने के बाद वे स्कूटी से फरार हो गए।
    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    पुलिस ने दबिश देकर युवराज सिंह राजपूत (19), पिता दीनदयाल सिंह राजपूत, निवासी 15 ब्लॉक, पंप हाउस, कोरबा को गिरफ्तार किया। उसके साथ शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों से 9 हजार रुपये नकद, लोहे की सरिया और घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई है। मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि दोनों नाबालिगों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जब्त दोपहिया वाहन के संबंध में भी जांच जारी है। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त और CCTV निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों में CCTV कैमरे और अलार्म सिस्टम लगाने की अपील की। पुलिस की इस कार्रवाई से बरपाली के व्यापारियों ने राहत जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    Related Posts

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    August 10, 2026

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026
    Top Posts

    कोरबा में मोबाइल शॉप चोरी का 48 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 नाबालिग गिरफ्तार

    August 10, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    August 10, 2026

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में मोबाइल शॉप चोरी का 48 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 नाबालिग गिरफ्तार

    By Industrial ImpactAugust 10, 2026

    कोरबा : उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पास…

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    August 10, 2026

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में मोबाइल शॉप चोरी का 48 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 नाबालिग गिरफ्तार

    August 10, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा तेवर, कई जिलों में बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    August 10, 2026

    मारपीट और शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती, कोरबा में तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 10, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.