कांकेर : कांकेर शहर में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो भालू एक बीयर बार में घुस गए। जानकारी के मुताबिक, दोनों भालू बार के किचन तक पहुंच गए, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
लगातार शहरी इलाकों में भालुओं की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय लोग भयभीत हैं। वन विभाग से वन्यजीवों की आवाजाही पर नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की जा रही है।
कोरबा निगम की बड़ी कार्रवाई: संपत्तिकर और दुकान किराया नहीं चुकाने पर 4 दुकानें सील


