कोरबा नगर निगम ने वार्ड क्रमांक-9 के इमली डुग्गू स्थित पोखरी पारा में सार्वजनिक भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को गुरुवार को ध्वस्त कर दिया। निगम का कहना है कि संबंधित पक्ष को पहले नोटिस देकर निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्माण कार्य जारी रहने पर जेसीबी की मदद से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। नगर निगम के कोरबा जोन अंतर्गत हुई इस कार्रवाई के दौरान निर्माणाधीन हिस्से को हटाकर भूमि को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
Trending
- कोरबा में निगम की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक जमीन पर हो रहा कथित अवैध निर्माण जेसीबी से ध्वस्त
- छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नई कार्यकारिणी का गठन, 32 जिलाध्यक्ष समेत कई पदों पर नियुक्तियां
- पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बचाने आए दोस्त पर भी हमला; आरोपी गिरफ्तार
- BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की तबीयत पर बड़ा अपडेट, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल भेजे गए
- भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सेक्स CD कांड मामले में ट्रायल पर लगी रोक
- छत्तीसगढ़ ई-ऑफिस रैंकिंग में स्वास्थ्य विभाग अव्वल, फाइल निपटान और प्रदर्शन के आधार पर जारी हुई सूची
- छत्तीसगढ़ पुलिस में तबादलों की नई सूची जारी, TI से लेकर आरक्षक तक कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
- स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा फैसला – छत्तीसगढ़ की 5 केंद्रीय जेलों से 101 उम्रकैदी होंगे समयपूर्व रिहा


