कोरबा : जिले के कटघोरा वन मंडल के एमता नगर रेज में लोनर हाथी का आतंक कम होने का नाम ही नही ले रहा है। यहां के बंजारी गांव में बेकाबू हुए लोनर हाथी ने बीती रात फिर घूसकर भारी उत्पात मचाया । इस दौरान लोनर ने एक के बाद एक चार घरों पर धावा बोलकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे मकान मालिक व उसके परिवार की जान बाल बाल बच गयी।
CG: छात्र से अश्लील हरकत के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
पिछले 24 घंटे के दौरान गांव में 6 लोागों के घरों को ढाहा दिए जाने के कारण ग्रामीण थर्रा गए है। हालाकि हाथी मित्र दल तथा वन विभाग के कर्मचारी गांव मेंं दिन रात मुनारी कराकर ग्रामीणोंं को सर्तक कर रहे है। तथा हाथी निगरानी में जुटे हुए है। बावजूद इसके लोनर हाथी उन्हें चकमा देकर गाुंव में प्रवेश कर रहा है। इतना ही नही उत्पात मचा कर लगातार घरों को क्षतिग्रस्त कर दे रहा है। लोनर हाथी ने पिछले 24 घंटे के दौरान 6 से अधिक घरों को तोडक़र ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दिया है। बताया जाता है कि लोनर हाथी बीती रात 11 बजे के बाद एका एक जंगल से निकला और बंजारी गांव में पहुंचकर जमकर कहर ढाया हाथी ने सबली बाई पति शिवधन, श्याम बाई पति अमीर , बुधवारों पति बुधराम सहित एक अन्य के घर को एक के बाद एक लगातार निशाना बनाते हुए ढाहा दिया।
IFS अधिकारियों का बड़ा तबादला: संजीता गुप्ता बनीं राज्य लघु वनोपज संघ की प्रभारी प्रबंध संचालक
इस घटना में घरेलू समान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पीडि़त ग्रामीणों द्वारा सूचना दिण् जाने पर हाथी ड्यूटी में तैनात वन विभाग के कर्मचारी एवं हाथी मित्र दल के सदस्य बिना विलंब किए मौके पर पहुंचे औरउत्पात मचा रहे लोनर कों नियत्रित करने के बाद जंगल की ओर खदेड़ा । तब ग्रामीणी ने राहत की सास ली इससे पहले इस लोनर न कल दो घरों को बंजारी गांव में ढाहा दिया था।


