कोरबा : जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलगी खार निवासी दीपक कुमार कंवर पिता ईश्वर सिंह कंवर उम्र लगभग 27 वर्ष ने अपने घर पर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में महिलाओं की मटकी यात्रा बनी चर्चा केन्द्र
सुबह परिजनों ने देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। घटना की सूचना बांकी पुलिस को दी गई। बांकी पुलिस मौके पर पहुंची,शव को फंदे से नीचे उतार कर मर्ग पंचनामा कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अंधविश्वास की हद! महिला पर जादू-टोना का आरोप, पूरे परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार, 23 लोगों पर FIR
युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम को लेकर प्राथमिक रूप से जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि कुछ दिन पूर्व उसकी बाइक गुम गई थी जिसे लेकर वह बेहद परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


