कोरबा : बिजली के खंभे पर चढ़े एक शख्स की करंट की चपेट में आकर नीचे गिरने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से विवाद के बाद वह खंभे पर चढ़ गया और 11 केवी के तार को छूकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, कटघोरा कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत डिपरापारा का है। मृतक की पहचान लवकुश (40) के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था और अपनी पत्नी-बच्चों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि कल हुई बारिश के दौरान लवकुश घर के बाहर लगे लगभग 10 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर दीवाल के सहारे चढ़ा।
रायगढ़ में पेट्रोल पंप पर ठगी! ₹5,100 का पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए कार चालक फरार
खंभे पर मौजूद 11 केवी हाई-टेंशन तार की चपेट में आने और करंट लगने से वह नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त मृतक की पत्नी बिंदा साहू घर पर ही मौजूद थीं। यह बिंदा साहू का दूसरा पति था पहले पति की भी मौत हो चुकी है, जिससे उसके बच्चे भी हैं।


