जांजगीर-चांपा : जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए के उद्देश्य से एसपी IPS विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस लाइन में अधिकारियों-कर्मचारियों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने समझाइश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता और संयम के साथ कार्य करना आवश्यक है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए.
NEET पेपर लीक केस: 4 राज्यों में बनेंगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, नकल माफिया पर होगा बड़ा एक्शन
अभ्यास के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, दंगाई गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने संबंधी विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया. अधिकारियों द्वारा बलवा नियंत्रण में उपयोग होने वाले उपकरणों और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी प्रदान की गई.
कोरबा: टीपी नगर में युवक ने लगाई फांसी, पिता से रोते हुए की आखिरी बातचीत के बाद उठाया खौफनाक कदम
पुलिस बल की कार्यकुशलता, समन्वय एवं आपदा और आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को बढ़ाना रहा. बलवा ड्रिल के माध्यम से पुलिस जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का सफल प्रदर्शन किया.


