रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले एक हफ्ते से सक्रिय मानसून के चलते राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बुधवार को रायपुर में आषाढ़ के महीने में ही सावन जैसी झड़ी देखने को मिली। इससे पहले राजधानी समेत प्रदेश के करीब 30 जगहों पर भारी से अति-भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश का यह सिलसिला अगले दो दिनों तक यूं ही जारी रहेगा।
पेपर लीक मामले पर सख्त हुए PM मोदी, बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे
बना दूसरा मजबूत सिस्टम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई के महीने में यह दूसरा मजबूत सिस्टम बना है, जिसका असर बीते एक हफ्ते से पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से दिखाई दे रहा है। बस्तर और सरगुजा संभाग को छोड़ दें तो राज्य के बाकी हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है।
बीजेपी की रैली में हंगामा करने का आरोप, 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज
इन जिलों में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग ने आज कोरबा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़ और जशपुर में बारिश की संभावन जताई है।


